परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध से पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि एक वर्ष पहले दो पक्षों में मारपीट हुआ था. जिसमें थाना कांड संख्या 300/2020 में प्राथमिकी दर्ज हुआ था. तब से भीखाबान्ध गांव निवासी हरिहर सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह एवं अखिलेश सिंह के पुत्र नीतीश सिंह और रजनीश सिंह फरार चल रहे थे.
जिसके बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को किसी ने गुप्त सूचना दिया कि उपर्युक्त लोग घर पर है. जिसके बाद थाना प्रभारी दल बल के साथ रविवार की रात्रि में जाकर छापामारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…