परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार को एनएच 331 पर थाने सीमा पर नजीबा गांव के समीप एक साइकिल पर सवार दो युवकों को एक अनियंत्रित बोलेरो ने धक्का मार दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल युवक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर हाट में भर्ती कराया.
जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति होने के कारण सदर अस्पताल सीवान प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. घायल युवक सहाजितपुर थाना क्षेत्र के बड़की धवरी निवासी लालबाबू महतो का पुत्र पवन कुमार तथा सुरेंद्र मांझी का पुत्र अनिल मांझी है. घायल युवक एक ही साइकिल पर सवार होकर घर से भगवानपुर आ रहे थे. इसी दरम्यान भगवानपुर की ओर से सहाजितपुर की ओर जा रही बोलेरो धक्का मार दिया और फरार हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…