Siwan News

थानाध्‍यक्ष ने व्‍यवसायियों के संग किया दुर्व्‍यवहार, प्रदर्शन

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के कैलाश मोड़ समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार अपराधियों द्वारा एक व्यवसायी से पांच लाख रुपये की लूट की घटना के बाद बुधवार को स्थानीय लोग जब थाना पहुंचे तो वहां थानाध्यक्ष ने सभी संग दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर सभी व्यवसायियों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे
व्यवसायियों का आरोप था कि हम सभी पीड़ित व्यवसायी के संग थाना पहुंचे और वहां उनसे इस मामले में जांच करने का निवेदन किया। जिस पर थानाध्यक्ष आक्रोश हो गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। वहीं पीड़ित बिहारी सिंह सहित रामकैलाश यादव, सरोज यादव, भरत यादव, विकास यादव ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। बता दें कि मंगलवार की शाम विशनपुरा गांव के कैलाश मोड़ समीप बिहारी सिंह अपनी दुकान को बंद कर एक बैग में दुकान के सारे स्वर्ण लेकर घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा उनसे लूट की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित ने थाने में आवेदन देते हुए सोने की चार मंगटिका, तीन नाक की नथुनी, 10 कान का झालर, 10 सोने की अंगूठी, 13 मंगल सूत्र हार, झुमका, खिल आदि कुल वजन 192 ग्राम और छह किलो चांदी से भरे गहने की लूट का आवेदन दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026