Categories: पटना

दलाल के माध्यम से थाना चलानेवाला थानेदार लाइन हाजिर, जमादार व चौकीदार निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई

पटना: मोतिहारी एसपी ने कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं खर्चा पानी मांगने वाले जमादार व तस्कर से वसूली कर थानेदार तक पहुंचने वाले चौकीदार को भी निलंबित कर दिया है। इसके साथ थाने के ड्राइवर व मुंशी पर राइफल तानने वाली महिला सिपाही पर भी कार्रवाई किया गया है। कुण्डवा चैनपुर थाने में एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व तस्कर से माल छोड़ने को लेकर जमादार व ड्राइवर का खर्चा पानी मांगने व तस्कर द्वारा चौकीदार से प्रति महीने थानेदार की नाम पर वसूली कर रुपया पहुंचाने का वीडियो वायरल होने पर डीएसपी के जांच के बाद कुण्डवा चैनपुर थानेदार सहित जमादार, चौकीदार व महिला सिपाही पर भी कार्रवाई की गई है।

कुण्डवा चैनपुर थाने को लेकर एक के बाद जिस तरह से वीडियो सामने आ रहे थे, उसके बाद एसपी ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कुण्डवा चैनपुर थानेदार मिथलेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है, साथ ही उन पर विभागीय करवाई का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जमादार प्रमोद कुमार राय, चौकीदार व गृहरक्षक ड्राइवर को निलंबित कर दिया है। वही थाने के मुंशी पर रायफल तानने वाले महिला सिपाही अंतिमा कुमारी को भी निलंबित किया है।

कुण्डवा चैनपुर थाने में यह कार्रवाई वायरल वीडियो के सामने आने के बाद की गई है। बताया गया कि इस वीडियो की जांच की गई, जिसके बाद सभी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई। जहां थाने में प्राइवेट व्यक्ति से थाना चलवाने को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद थानेदार से जवाब मांगा गया था, लेकिन थानेदार इसको लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद उन्हें निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया। वहीं व्यापारी से खर्चा मांगनेवाले वीडियो को लेकर जमादार प्रमोद कुमार राय, चौकीदार व गृहरक्षक ड्राइवर पर कार्रवाई की गई है। तीसरी वीडियो थाने से सामने आया था, जहां महिला सिपाही अंतिमा कुमारी मुंशी और ड्राइवर पर बंदूक ताने नजर आई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026