Categories: पटना

CM नीतीश के जनता दरबार के बाद BJP कोटे के मंत्री भी सुनेंगे जनता की समस्या, पार्टी ऑफिस में मंत्री सुनेंगे फरियादियों की बात….

पटना: सरकार में शामिल भाजपा कोटे के मंत्री जनता के दरबार में फिर से उपस्थित होंगे। रविवार को छोड़ सोमवार से शनिवार के बीच हर दिन 11 से दो बजे के बीच पार्टी कोटे के मंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता व आम लोगों से रू-ब-रू होंगे और इनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निबटारा करेंगे। 2 अगस्त से भाजपा कार्यालय में मंत्रियों का दरबार शुरू हो जाएगा। पार्टी ने सभी मंत्रियों का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने कहा कि पहले दिन दो अगस्त यानि सोमवार को पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह और श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। तीनों मंत्री हर सोमवार को जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। जबकि हरेक मंगलवार को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन तो बुधवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय व कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन जनता दरबार में मौजूद रहेंगे।

वहीं गुरुवार को गन्ना उद्योग व विधि मंत्री प्रमोद कुमार, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह तो शुक्रवार के जनता दरबार में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम और पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान मौजूद रहेंगे। वहीं शनिवार को उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का जनता दरबार होगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024