गुठनी

शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला

परवेज अख्तर/सिवान : मंगलवार की रात्रि थाना क्षेत्र के चिताखाल गांव में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी को गई पुलिस पर शराब के धंधेबाजों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक सैफ का जवान घायल हो गए। उसके सिर में गंभीर चोट थी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम था। घायल जवान को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को चिताखाल निवासी लव साहनी के घर शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने एएसआई अमरजीत यादव, हरिवंश यादव, के साथ दलबल को भेजा। गांव में जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची लव साहनी, उसके पिता और कई अन्य ग्रामीण पुलिस की टीम संग उलझ गए। देखते ही देखते बात बढ़ गई और शरारती तत्वों ने टीम पर हमला बोल दिया। इसमें सैफ जवान के जवान के सिर पर चोट लग गई। घटना की जानकारी छापेमारी टीम ने तुरंत थाना को दी। इसके बाद अतिरिक्त बल के साथ पहुंची टीम ने 45 बोतल 180एमएल के शराब सहित लव साहनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार थाना कांड सं 269 बिहार उत्पाद मद्य निषेध की धारा 341,323,307,353,332,333,504,379 के तहत एक नामजद और चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024