Siwan News

मजदूरों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के समीप बगीचा में बुधवार की दोपहर रघुनाथपुर-दरौली मुख्य मार्ग पर मजदूरों से भरी एक सवारी गाड़ी चालक के नियंत्रण खो देने से पलट गई। इस कारण गाड़ी में सवार डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद आस पास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी मजदूरों को घर भेज दिया गया। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले गाड़ी के चालक ने कुछ लोगों की मदद से गाड़ी को सीधा कर लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के वैश्य बारी गांव से हर दिन मैरवा स्टेशन के मालगोदाम में रैक में लगे मालगाड़ियों के बोगी से माल को अनलोड करने जाते हैं। बुधवार को भी सभी उक्त गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे कि इसी दौरान चालक ने आदमपुर गांव पास नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटने के दौरान गाड़ी के चारों चक्के ऊपर हो गए।  घायल मजदूरों का कहना था कि गाड़ी के पीछे तरफ एक दर्जन से अधिक कुदाल वाला ख़ंजर था, लेकिन गाड़ी पलटने के दौरान कोई उससे हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि किसी घायल मजदूर ने थाना में शिकायत नही किया है। अगर घायलों द्वारा शिकायत की जाएगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायल मजदूरों में वैश्य बारी निवासी गया बीन, चंद्रमा यादव, दिनेश बीन, उमेश बीन, द्वारिका बीन, धर्मेंद्र गोंड, रामायण बीन, सुरेंद्र बीन, मनोज पटेल, नागेंद्र गोंड, जई बीन, हरेराम बीन,नेउर बीन, परमेश्वर पटेल, मुन्ना बीन,भोलू पटेल, पिंटू बीन, मुन्ना बीन शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026