Categories: पटना

गया में पुलिस टीम पर हमला, प्रेम प्रसंग का निपटारा करने पहुंचे थे सिपाही, देखते ही लोगों ने की रोड़ेबाजी

गया: बिहार के गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बनिया गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. प्रेम प्रसंग के एक मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की टीम जैसे ही गांव पहुंची, लड़की पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया. रोड़ेबाजी में एक सब इंस्पेक्टर व दो जवान सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

घर से भाग गया था प्रेमी युगल

घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. दरअसल, गुरुआ के बनिया के गांव की युवती के साथ एक युवक फरार हो गया था. दो दिनों पहले प्रेमी युगल वापस अपने घर लौटा था, जिसके बाद युवती को लेकर उसके परिजन थाने पहुंचे और युवक पर कार्रवाई की मांग करने लगे. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

दोषियों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई

कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने मामले में सुलह करा दिया. लेकिन युवती के परिजन सुलह से संतुष्ट नहीं थे. ऐसे में बुधवार को अचानक ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया. घटना के संबंध में गुरुआ थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि रोड़ेबाजी में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. दोषियों को चिन्हित कर मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026