Categories: पटना

ट्रेनिंग देकर गैंग में एंट्री, पैसे लाने का टारगेट फिक्स…भिखारियों के नेटवर्क पर बड़ा खुलासा

पटना: ऐसा कहा जाता है कि मुंबई में भिखारियों का सबसे बड़ा नेटवर्क काम करता है. जिसमें हजारों की संख्या में भिखारी जुड़े हैं और इनके धंधे का सालाना टर्नओवर करोड़ों रुपये है. इस नेटवर्क में दिव्यांग बच्चे और बड़ी तादात में बुजुर्ग शामिल हैं. मुंबई में बकायदा इनका सिंडिकेट काम करता है. कुछ इस तरह का मामला बिहार के सीमांचल में सामने आया है, जहां रमजान के मौके पर भाड़े के भिखारियों का नेटवर्क खड़ा किया जा रहा है. उनसे भीख मंगवाई जा रही है और उसके हिस्से बड़े-बड़े भिखारी माफिया तक पहुंच रहे हैं. दिव्यांगों को मस्जिद के सामने जबरन बिठाकर भीख मंगवाने का मामला सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ है.

बताया जा रहा है कि कटिहार के मनिहारी से डेढ़ महीने पहले एक दिव्यांग बच्चा गुलशन लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. फिर इसकी सूचना मनिहारी थाने में दी गई. लेकिन अचानक परिवार को पता चला कि उनका बच्चा कटिहार में सड़कों पर भीख मांग रहा है. इस सूचना के बाद परिजन गुलशन के पास कटिहार पहुंचे. इसके बाद गुलशन ने परिजनों जो बताया वो काफी चौंकाने वाला था.

गुलशन ने अपने परिजनों को बताया कि उसे मनिहारी से बहला फुसलाकर एक शख्स लेकर आया वो भिखारियों के नेटवर्क से काफी सालों से जुड़ा हुआ है और खुद भी भीख मांगता है. गुलशन ने बताया कि पहले उसे भीख मांगने की ट्रेनिंग गई. फिर वो रोज भीख मांगकर हजार से पंद्रह सौ रुपये तक लाने को कहा गया. यह पैसा वह जमा कर लेता है. उसके बाद उसमें से बड़ा हिस्सा सिंडिकेट के लोग ले लेते हैं. गुलशन ने यह भी खुलासा किया है कि इसमें बहुत से लोग शामिल हैं. जो बच्चों को भीख मंगवाने के लिए बंधक बनाकर ला रहे हैं. गुलशन ने कहा कि नेटवर्क में ज्यादा बच्चे नाबालिग है. इस खेल के पर्दे के पीछे बड़े लोग भी शामिल हैं, जिनका कनेक्शन भिखारियों से है और पूरे पैसे का हिसाब रखते हैं.

गुलशन ने कटिहार के हाजीपुर मुहल्ले का नाम लेते हुए बताया कि जबरन बच्चों और बुजुर्गों को भीख मंगवाने के लिए बंधक बनाकर रखा गया है. वहीं पर उसे रखकर ट्रेनिंग दी गई थी. वहीं दूसरी तरफ दिव्यांग गुलशन से भीख मंगवाने की घटना पर उसके परिजन आहत हैं और पुलिस से न्याय मांग रहे हैं. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लिया है और कार्रवाई में जुटी है. इस मामले पर स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े तमाम लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए. इस मामले पर मनिहारी डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि इन संगठित गिरोहों के अपराधियों कि पहचान की जा रही है. जल्द कड़े कदम उठाए जाएंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026