सिवान के नया किला से पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, गोपनीय पूर्वक की पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के नया किला में सोमवार की मध्य रात्रि पुलिस टीम ने एक पुराने युवक को दबोच लिया।उसे हिरासत में लेकर पुलिस गोपनीय स्थल पर रखकर पूछताछ की और मंगलवार को उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया।सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिया गया युवक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। जब पुलिस से हिरासत में लिया गए युवक के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो मामले में पुलिस ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।सूत्रों की मानें तो कुख्यात दीपक की हत्या को लेकर पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।वहीं दीपक के पिता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी कर घटना के दौरान पकड़े गए चारों लोगों को जेल तो भेज दिया लेकिन पुलिस को घटना के 48 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी हत्या कैसे हुई इसकी जानकारी वह स्पष्ट नहीं कर सकी है।

इसको लेकर युवक को हिरासत में लिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की मध्य रात्रि नगर थाना की गश्त दल के साथ अन्य पुलिस बल नया किला पहुंचे।अचानक इतनी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर स्थानीय लोग भौचक हो गए। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ लेकर चली गई। बाद में जब पुलिस की पूछताछ पूरी हो गई तो उसे पीआर बांड पर छोड़ दिया।बताते चले कि हिरासत में लिए गए युवक को न्यायालय द्वारा कई मामलों में राहत मिली है और अभी कई मामले उसके विरुद्ध न्यायालय में विचाराधीन है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026