सिवान: 15 से 21 तक जिले में आयोजित होगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम

डीएम ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित जिले के सभी विद्यालयों में 15 से 21 जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले ‘शिक्षा संवाद कार्यक्रम’ की रूपरेखा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। सर्वप्रथम जिला में संचालित कुल सरकारी विद्यालयों को सात दिनों में उचित संख्या में बांटकर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु माइक्रो प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि कोई विद्यालय छुटे नहीं। तिथिवार प्रखंड का नाम, विद्यालय का नाम, प्रधानाध्यापक का नाम एवं छात्र-छात्राओं की संख्या आदि का विवरण तैयार करने के साथ ही प्रति विद्यालय तीन से पांच शिक्षकों को दायित्व सौंपने की बात कही गई।

शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित सभी योजनाओं, डीआरसीसी के माध्यम से संचालित योजनाओं, श्रम विभाग, उद्योग विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग आदि से संचालित योजनाओं के बैनर, फोटोग्राफ सहित लगाने का निर्देश दिया गया। बताया कि उक्त कार्यक्रम में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ संबंधित प्रखंड के सभी प्रखंडस्तरीय पदाधिकारीगण भी मौजूद रहेंगे। डीएम द्वारा कार्यक्रम स्थल पर समुचित तैयारी कार्यक्रम से एक दिन पूर्व तक करने का निर्देश दिया गया। इस आशय की सूचना से छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं स्थानीय जनता को अवगत कराने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026