Categories: छपरा

अपराधियों का पीछा कर रहे पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर घर में टकराया, 4 पुलिसकर्मी घायल

सारण:- अपराधियों का पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों के वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने झोपड़ी में टकरा गया। जिससे अपराधियों का पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला छपरा के अमनौर थाना का है। जहां रात्रि गश्ती कर रहे पुलिसकर्मियों को अपराधियों के इक्ट्ठा होने की सूचना मिली।प्राप्त सूचना के जगह पुलिस को पहुंचते देख अपराधी भागने लगे। भागते अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी पीछा करने लगे। पीछा करने के दौरान पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने झोपड़ी से टकरा गया।

दुर्घटना रविवार के देर रात 3 बजे के करीब अमनौर थाना के गोशिखाप गांव में घटित हुआ है। दुर्घटना के बाद अपराधी भागने में सफल हो गए। अपराधियों के पीछा करने के दौरान दुर्घटना में पुलिसकर्मी भी घायल अमनौर में अपराधियों के पीछा करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन में दो पुलिसकर्मी भी घायल बताये जा रहे है। जिसका इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है। दुर्घटना में घायल जमादार ऋषि मुनि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना द्वारा जानकारी मिली कि किसी खास जगह पर कुछ अपराधी इकट्ठा होकर आपराधिक योजना बना रहे है।

अपराधियों के चिन्हित स्थान पर जैसे ही थाने की वाहन पहुची। अपराधी भागने लगे। इसी दौरान सफेद अपाची पर सवार दो अपराधियों का पुलिस पीछा करने लगी तेज गति से चल रहे वाहन गांव में मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। जिसके चलते सड़क के किनारे झोपड़ी में जाकर टकरा गया। इस दुर्घटना में पुलिस वाहन ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के साथ एक जमादार और दो पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026