बड़हरिया में पुलिस सप्ताह दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया हर साल की तरह इस वर्ष भी पुलिस। पुलिस सप्ताह दिवस मना रही है। जो 22 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। पुलिस आम लोगों का सहयोग कर अपराध मुक्त एवं भयमुक्त समाज निर्माण करने का कार्य करती है। जनता के सुख-दुख में पुलिस पहुंचकर एक सहयोगी की भूमिका निभाने का कार्य करती है। लेकिन समाज में आम लोगों के बीच कुछ गलतफहमियां भी कायम है। जिन्हें दूर करना जरूरी है। इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस पब्लिक सप्ताह मनाई जा रही है। ताकि पुलिस प्रशासन के प्रति फैली गलतफहमी को दूर किया जा सके। इसके के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा गांव गांव जाकर आम लोगों के साथ-साथ स्कूली छात्र छात्राओं के साथ बैठक कर आम लोगों के बीच पुलिस का नकारात्मक छवि को कम किया जा रहा है।

ताकि आम लोग एवं पुलिस प्रशासन के साथ एक मित्रवत रिश्ता कायम किया जा सके। इसी दौरान पीएसआई पंकज पांडे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के भामो पाली, सुरहिया,महबूब छपरा उच्च माध्यमिक विद्यालय जाकर। ग्रामीण जनता के साथ साथ स्कूली छात्र-छत्राओं से सीधा संवाद किया गया। इस दौरान जनता के जीवन तथा वर्तमान परिपेक्ष में पुलिस की भूमिका संगठन तथा कार्य प्रणाली के विषय में आम लोगों के भाषा में जानकारी दी गई। ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए पीएसआई पंकज पांडे ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र के समान है।

जब जहां भी जरूरत हो आपके साथ खड़ी है। उन्होंने आजकल हो रहे समाज के लोगों के साथ साइबर क्राइम, सामाजिक सौहार्द तथा समाज को नशा मुक्त बनाने में आम जनता का हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि इस प्रकार के हो रहे अपराधों के प्रति जनता को सजग रहने की जरूरत है। वही आईपीसी और सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं तथा संविधान में जनता को मिली अधिकारों एवं जनता के कर्तव्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर एक स्वास्थ्य, सौहार्दपूर्ण एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान करें ।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024