नौतन: रोजगार-सह- मार्गदर्शन मेला में 830 युवाओं को मिला रोजगार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन प्रखंड के बलवां स्थित चंद्रशेखर सिंह राम प्रसिद्ध सिंह महाविद्यालय परिसर में गुरुवार को जीविका के बैनर तले रोजगार-सह- मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक अमरजीत कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जानकारी के अनुसार मेले में कुल 830 युवाओं द्वारा निबंधन हेतु आवेदन जमा किया गया। इसमें से 97 युवाओं का चयन कर उन्हें आफर लेटर दिया गया, जबकि 261 आवेदकों प्रशिक्षण के लिए तथा 356 युवाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अलग – अलग तिथियों को रोजगार देने हेतु बुलाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि रोजगार मेला का आयोजन बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने रोजगार मेला की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करें और आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार नीरज ने मेला में भाग लेने वाले युवाओं का मार्गदर्शन किया और स्टालों पर भ्रमण कर लोगों को जानकारी दी। इस रोजगार मेले में अरविंद मिल, ईफोस डाट इन, एक्सेस सोलर, एडूस्पार्क, राजराय सिक्योरेक्स प्राइवेट लिमिटेड, टेक एडवरटाइजिंग एंड मैनेजमेंट, कुएस कार्प, ग्रे बीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्टाल लगाए गए थे। कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी रिचा मिश्रा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गोल्डी कुमारी एवं खलवां पंचायत के मुखिया अमित सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026