✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला मोहल्ले में किसी कुख्यात अपराधी के आने की सूचना पर पुलिस ने रविवार को दोपहर में दबिश बनाते हुए घेराबंदी की. लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली. बताया जाता है की नगर थाना इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली कि कोई कुख्यात बदमाश दखिन टोला मोहल्ला में अपने अन्य साथियों के साथ आया हुआ है. सूचना का सत्यापन कर इंस्पेक्टर ने अपने वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी.
वरीय पदाधिकारी के आदेश मिलने पर नगर थाना इंस्पेक्टर सिविल ड्रेस में ही पैदल निकल गए. वहीं दोनों गश्त दल को दोनों तरफ से जबकि दो तरफ से सिविल ड्रेस एवं सिविल गाड़ी में पुलिस पदाधिकारी को तैनात कर दिया.टाइगर मोबाइल को भी इस छापेमारी में लगाया गया.उसके बाद सर्च अभियान चलाया गया.लेकिन अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी.मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि एक बदमाश के आने की गुप्त सूचना मिली थी जिसपर छापेमारी की गई.लेकिन कोई उपलब्धी नहीं मिली.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…