छपरा: प्रखंड के खैरा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम की नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने नशा मुक्ति के लिए शपथ ली। बिहार सरकार के आदेशानुसार खैरा थाना प्रांगण में शुक्रवार के दिन 11:00 बजे थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने हाथ उठाकर शपथ लिया कि हम लोग ना नशा करेंगे ना नशा करने वालों को प्रश्रय देंगे। कर्तव्य में रहे या नहीं रहे इस बात की शपथ लेते हैं कि नशा सेवन के खिलाफ कार्य करते रहेंगे।
शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लाइव टेलीकास्ट को भी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने थाना प्रांगण में बैठकर देखा। शपथ लेने वालों में थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम, एस आई परवेज आलम, एसआई रेशम लाल सिंह, एसआई विजेंद्र प्रसाद, एसआई रविंद्र कुमार,एसआई लक्की आनंद, एएसआई रामजतन प्रसाद, एएसआई शिवचरण पासवान सहित मौसम कुमारी, रजनीश कुमार, जावेद आलम, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, धीरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित थाना के सभी कर्मचारियों ने नशा मुक्ति के लिए शपथ लिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…