छपरा: पानापुर प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयो के बच्चो,जीविका दीदी तथा सेविका सहायिका ने नशा मुक्ति दिवस के मौके पर जागरूकता रैली निकाली तथा साथ ही विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता,का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक करना था। जिससे कि वह अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर सके। जागरूकता रैली के दौरान स्कूली छात्र – छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर-पोस्टर लेकर बच्चे सड़क पर निकले।
तख्तियां और बैनर-पोस्टर के जरिये बच्चों ने आम लोगों को नशे से मुक्ति के संबंध में जानकारी भी दी।इस दौरान बच्चे नारे भी लगा रहे थे। जिसमे मुख्यरूपसे “छोड़ दो छोड़ दो,शराब पीने छोड़ दो”,”पान मशाल,मौत मशाला”,”खैनी खाना,दांत सड़ाना”आदि शामिल है। प्रभातफेरी करनेवाले विद्यालयो मे मुख्य रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय-भोरहां,प्राथमिक विद्यालय-जीपूरा,आदर्श मध्य विद्यालय-रामपुररुद्र, मध्य विद्यालय-रसौली,मध्य विद्यालय-धेनुकी,बकवां शिवमंदिर का नाम शामिल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…