Siwan News

ग्रामीणों के सहयोग से तालाबों की हुई सफाई

परवेज अख्तर/सिवान : लोक आस्था के पर्व छठ पूजा के दिन सूर्य को अर्घ्य देने के लिए क्षेत्र के कई तालाबों में पानी की एक बूंद नहीं है। प्रशासन की उदासीनता को देखते हुए दक्षिण साघर सुल्तानपुर पंचायत के हसनपुरा गांव के ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए धन संग्रह कर बेकार पड़े पौराणिक तालाब का जीर्णोद्धार कराया एवं तालाब में छठ पूजा से पहले पानी छोड़ने की तैयारी में जुट गए। ग्रामीण नागमणि सिंह ने बताया कि तालाब तो गांव में है, लेकिन प्रशासन की उपेक्षा के कारण पानी विहीन हो अपना पहचान खो बैठा है। उन्होंने कहा कि इस तालाब को छठ पूजा के पहले सफाई कराने के लिए जेसीबी लगाया गया है। इस कार्य में उन्होंने पूर्व उप प्रमुख उपेंद्र सिंह के सहयोग करने की बात कही। सफाई कार्य में लगे टुनटुन सिंह, अरुण सिंह,मुन्नू कुमार, राकेश राय,बृज सिंह ने बताया कि प्रशासन छठ घाट एवं तालाबों के जीर्णोद्धार के प्रतिसजग नहीं दिखी तो ग्रामीणों ने स्वयं इस कार्य को कर दिखाने को ठान रखा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026