रघुनाथपुर

रबी महोत्सव में किसानों को सिखाया गए उन्नत खेती के गुर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को रबी अभियान 2018 के तहत किसान प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला आत्मा के निदेशक केके चौधरी एवं प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार नवीन कुमार पांडेय ने किया। कार्यशाला का संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आत्मा के निदेशक केके चौधरी ने किसानों को कम लागत में आय दोगुनी करने के जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रबी फसल की बुआई से कटाई के साथ अन्य फसलों की जानकारी दी। इसके अलावा तेलहन, दलहन तथा व्यवसायिक खेती पर बल दिया गया। किसानों ने अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। इस मौके पर बीएओ प्रभुनाथ मांझी, मृदा विभाग का अशोक चौधरी, उप प्रमुख रोहित कुमार यादव, पूर्व उप प्रमुख दिलीप कुमार भगत,रविशंकर सिंह, रत्नेश सिंह, महंत सिंह, रामचंद्र सिंह, अगस्त सिंह, डॉ. शंकर शर्मा, ऋषि कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव, बृजभूषण पांडेय, जितेंद्र तिवारी, कार्तिक पासी, ओमप्रकाश चौरसिया, राजेंद्र प्रसाद समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024