परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा गांव में बुधवार की दोपहर हुई एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका उक्त गांव के अजय राम की पत्नी पूनम कुमारी (20) है। उसकी शादी 11 मई, 2018 को हुई थी। मृतका के मायके वालों ने मौत के बाद इस घटना की सूचना बुधवार की देर शाम गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह को दी,जहां पुलिस उक्त गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथापंचनामा के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल भेज दिया जहां उसके शव को गुरुवार की अल सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतका के मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना में जाने से मार देने का आरोपलगाते हुए गोरेयाकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें लगभग छह लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज के बाद पुलिस कांड के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने कहा कि विवाहिता पूनम की मौत कैसे और क्यों हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव है। वैसे प्राथमिकी दर्ज के बाद घटना के हर बिंदु पर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…