परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गांधी मैदान में भाजपा युवा संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रखर वक्ता के रूप में उनसे पहले संबोधन कर चुके सभी की बातों को एकाग्रता से सुनकर चंद मिनटों में अपने संबोधन के दौरान समेट दिया। उनके संबोधन पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। मंत्री ने कहा कि सोचा नहीं था, जहां गोलियां चली थीं। वहां तालियों से स्वागत होगा। उन्होंने अपने मार्यादा व संस्कार से अगर किसी के प्रति नमन धारण किया, तो वह ऐसे पिता को जिन्होंने अपने तीन बेटों को खोकर भी आतंक से हार नहीं माना। सत्ता के भूखे राहुल गांधी व लालू प्रसाद से कहना चाहती हूं कि वे उन विधवा मां, बहन व पिता से यहां आकर आंख में आंख डालकर बात करें। जिसने अपने बेटे के माथे पर कफन बांध दिया, पत्नी को धमकाया गया तो यह कह दिया कि सिंदुर रखना छोड़ दो। उन्होंने किसानों के लिए कहा कि एक दिन पहले कैबिनेट में गेहूं को लेकर सरकार ने समर्थन मूल्य बढ़ा दिया। इससे 60 हजार करोड़ किसानों को फायदा पहुंचेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…