Siwan News

जांच में मिले 14 डेंगू के पॉजिटिव मरीज

परवेज अख्तर/सिवान : शहर में डेंगू बुखार का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में डेंगू बुखार के पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को पटना से आई स्टेट इपिडिमियोलॉजिस्ट (राज्य कीट विज्ञानवेता) डॉ. रागिनी के नेतृत्व में जांच टीम ने डेंगू प्रभावित क्षेत्र जैसे शुक्ला टोली, दक्खिन टोला, पुरानी किला से 19 लोगों का ब्लड काउंट करने के लिए सेंपल एकत्रित कर अपने साथ ले गई थी, जिसमें 14 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि डेंगू के मरीजों में सबसे अधिक लगभग 8 मरीज पुरानी किला के ही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में फुर्ती आ गई है। सभी संभावित व प्रभावित क्षेत्रों में जांच शिविर लगाकर लोगों को उचित सलाह दी जा रही है। वहीं नगर परिषद प्रशासन भी सतर्कता के साथ फॉगिंग व ब्लिचिंग का छिड़काव करा रहा है। प्रभावित इलाकों में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। सिविल सर्जन शिवचंद्र झा ने बताया कि यह मच्छर दिन के समय काटता है। इसके उपचार के लिए कोई खास दवा अथवा वैक्सीन नहीं है। इससे बचने के लिए ऐसे कपड़े को पहनना चाहिए जिससे पूरा तन ढका रहे। बुखार उतारने के लिए पैरासिटामाल ले सकते हैं जबकि एस्प्रीन या फिर इब्रूफेन का प्रयोग न करें। इस संबध में चिकित्सक का सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026