दरौंदा

बैठक में तेजस्वी के कार्यक्रम को सफल बनाने पर बनी रणनीति

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के गौरीशंकर पेट्रोल पंप परिसर में शनिवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 को सिवान के गांधी मैदान में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई। सिवान-छपरा के सीमा पर दारौंदा के जलालपुर कॉलेज के समीप भव्य गेट बनाने तथा स्वागत के लिए जलालपुर, पांडेपुर, मड़सरा, रसूलपुर आदि पंचायत के ग्रामीण एवं सक्रिय कार्यकर्ता रहेंगे। बैठक में बूथ एवं पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में राजद नेता सुभाष शाही उर्फ मुन्ना शाही,ब्रजभूषण सिंह, जिला महासचिव जयप्रकाश यादव, संजय कुमार यादव, जाकिर हसन दिलावर, धनपत राय, शिव पारस यादव, राजेंद्र ठाकुर, हृदया यादव, बीरन यादव, डाक्टर फुलकुमार, पंचायत अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, डब्ल्यू सिंह, राजेंद्र मांझी, नागेंद्र यादव, गुड्डू कुमार, पंकज यादव, सुनील कुमार, वीरेंद्र यादव, राजीव भारती, बहादुर यादव, कृष्णा यादव, वीरन सिंह, मनवर हुसैन आदि ने भी अपना-अपना विचार किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026