Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा के चाचोपाली में पोल्ट्री फार्म संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चाचोपाली गांव में शुक्रवार की रात अपराधियों ने पोल्ट्री फार्म संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।पोल्ट्री फार्म के संचालक के चिल्लाने के बाद आसपास के लोग की भीड़ दरवाजे पर इकट्ठा हो गयी। घटना के बाद पोल्ट्री फार्म के संचालक के कपड़े खून से लथपथ हो गया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देख पीएमसीएच रेफर कर दिया। गोली बाएं पैर में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए घटनास्थल से फायरिंग की गई गोली का एक खोखा बरामद किया है। घायल पोल्ट्री फार्म के संचालक चाचोपाली गांव निवासी स्व रामबड़ाई भगत का पुत्र रामबालक प्रसाद है।

अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब पोल्ट्री फार्म का संचालक रामबालक प्रसाद रात को खाना खाने के बाद अपने पोल्ट्री फार्म में सोने चले गए। आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात होने के बाद अपराधियों ने पोल्ट्री फार्म में लगे जाली के रास्ते गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया है। अपराधियों का निशाना चूक जाने की वजह से उसके पैर में गोली लग गयी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग जग गए। इसके बाद अपराधी गोलीकांड को अंजाम देने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर आराम से निकल गए।घायल पोल्ट्री फार्म संचालक कि पटना पीएमसीएच में स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की पड़ताल में जुटी है। इस मामले में अबतक कोई एफआइआर दर्ज नहीं की गयी है। उधर उक्त घटित घटना के बाद गांव में जितनी मुहें उतनी बातें करने से लोग बाज नहीं आ रहे है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024