Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में जेनरेटर संचालक के यहां पकड़ी गई 12 लाख की बिजली चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के गौशाला रोड़ में मंगलवार को बिजली कम्पनी ने एक जेनरेटर संचालक के यहां बिजली चोरी पकड़ी है। कम्पनी ने सहांयक बिजली अभियंता अभय मौर्य ने महादेवा ओपी में एफआईआर दर्ज कराते हुए बारह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। छापेमारी अभियान में छपरा मंडल के अधीक्षण अभियंता विवेकानंद भी मौजूद थे। बिजली कम्पनी के अधिकारियों को गौशाला रोड में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी टीम का गठन किया गया। जेनरेटर संचालक हीरालाल केसरी का बेटा सुभाष केसरी अपने एसबेस्टस के मकान में डायरेक्ट एलटी लाइन में टोका फंसा बिजली चोरी कर रहा था। उसके व्यवसायी परिसर का भार दस किलोवाट पाया गया। चोरी पकड़े जाने पर वह अधिकारियों को काफी बरगलाने का प्रयास किया। जब अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी तो वह वहां से चुपके से फरार हो गया। छापेमारी अभियान में सीवान ग्रामीण के सहायक विद्युत अभियंता प्रशांत कुमार जायसवाल, जेई आफताब आलम, राजीव रंजन व सत्यप्रकाश थे।

सौ से अधिक दुकानों में करता था सप्लाई

बिजली चोरी के आरोप में पकड़ा गया गौशाला रोड़ का जेनरेटर संचालक सौ से अधिक दुकानों में जेनरेटर सप्लाई करता है। वह उन्हें जेनरेटर सप्लाई का बहाना बना सीधे एलटी लाइन में टोका फंसाकर बिजली सप्लाई देता है। शहर के डा. बीएल दास के क्लीनिक से लेकर डा. रामाजी चैधरी के क्लीनिक तक सौ से अधिक दुकानों में जेनरेटर से सप्लाई करता है। इससे पहले भी 2012 में उसके यहां बिजली चोरी में पकड़ी गई थी। उसपर साढ़े चार लाख का जुर्माना किया गया था। उस समय उसे जेल की हवा खानी पड़ी थी। बाद में जुर्माने की राशि जमा कर कोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ था।

जेनरेटर की आड़ में होती है बिजली चोरी

शहर में जेनरेटर की आड़ में बिजली चोरी कोई नई बात नहीं है। 2017 में तत्कालीन सहायक विद्युत अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने जेनरेटर संचालकों के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की थी। इस दौरान उजांय मार्केट में एक जेनरेटर संचालक बिजली चोरी करते पकड़ा गया था। उसपर छह लाख रुपए जुर्माना करते हुए एफआईआर दर्ज करायी गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026