परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सिसवन प्रखंड के सरहरा गांव में मंगलवार को दो दर्जन से अधिक बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। जेई अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से अपने बिजली के बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे। बार-बार बिल देने के बावजूद भी इन लोगों द्वारा बिल की राशि का भुगतान नहीं किया जाता था। ऐसे लोग जो 5 हजार से ऊपर के बकाएदार हैं उनका बिजली कनेक्शन काटा गया। जेई ने कहा कि इन लोगों पर 5 हजार से लेकर 30 हजार तक का बिजली बिल बकाया है। जब तक बिजली का बिल जमा नहीं करेंगे तबतक इनका लाइन नहीं जोड़ा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…