Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

देश के सैनिकों के शौर्य की सभी ने की सराहना

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के डीएवी पीजी कॉलेज स्थित वैद्यनाथ पेक्षागृह में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डॉ. एहतेशाम अहमद, दर्शन शास्त के विभागाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद, एनसीसी पदाधिकारी डॉ. केपी गोस्वामी, लेखापाल इश्वरदेव यादव, प्रो. संदीप कुमार यादव व अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. एहतेशाम ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सैनिकों की वीरता, शौर्य एवं विकट परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखकर देश की सेवा सेवा में अडिग रहने की सराहना की। विवेकानंद स्वामी के आदर्शों को खुद व दूसरों को समझाने की अपील की। महोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद समूह नृत्य की प्रस्तुति सीमा द्वारा जिस देश में गंगा बहती हैं से किया। तबस्सुम द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति संदेश आते हैं ने दर्शकों का मन मोहा। विभिन्न प्रखंडों से आए कलाकारों ने संगीत, नृत्य एवं नाटक की सराहनीय प्रस्तुति दी। कलाकारों में श्वेता, अंजली, रहमान सिद्दीकी, रेशमा, रोशनी, नंदिनी, अभिजीत सिंह, आरके एंड ग्रुप, जया गुप्ता, सिद्धेश्वरनाथ पांडेय, सुमन कुमारी, मनोज शिवानी, अनूप कुमार सुहानी व समीक्षा ने प्रस्तुति रंगीला मेरा, ढोलना, होलिया में उड़े ला गुलाल, आजा नचले-नचले, मेरा मुल्क मेरा देश, इंसाफ की डगर पर, तू लॉन्ग में इलायची की शानदार प्रस्तुति दी। मंच संचालन सिद्धेश्वरनाथ पांडेय एवं संदीप कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर रामचंद्र मिश्,र प्रिंस कुमार, गुलाम मोहम्मद, रशीद, प्रदीप कुमार यादव, पुरुषोत्तम कुमार, योगेंद्र राय, रामू कुमार, शिल्पी कुमारी, अंशु कुमारी, अमित कुमार गुप्ता, प्रिया कुमारी, राजनंदिनी, गुड्डू सहित कई लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024