Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पिता-पुत्र को मारी पीछे से टक्कर, पिता की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा बाजार समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने  बाइक सवार दो लोगों को शनिवार की सुबह पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक सवार पिता-पुत्र थे। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इधर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र का इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र नवापाली निवासी पृश्वीनाथ भगत व घायल पुत्र शशि कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल ने हेलमेट पहन रखा था, इस कारण वह बालबाल बच गया। वहीं अस्पताल में इलाजरत शशि कुमार ने बताया कि बाइक पर सवार होकर अपने पिता के साथ किसी काम से मैरवा की तरफ जा रहा था, तभी पीछे तितरा बाजार समीप पीछे से तेज गति में आ रही पिकअप वैन के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । जिससे हमदोनों सड़क पर गिर गए। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आनन फानन में लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां मेरे पिता की मौत हो गई। इधर मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों के रोने और चिखने चिल्लाने से लोगों की भीड़ अस्पताल में एकत्रित हो गई। लोगों ने सांत्वना देकर परिजनों को शांत कराया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026