परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के दीनदयाल नगर बड़हरिया गांव स्थित भाजपा जिला के पूर्व महामंत्री अनुरंजन मिश्र के आवास पर सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जमील अहमद ने की। समारोह के मुख्य अतिथि गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद मैट्रिक एवं इंटर में मेधावी दर्जनों छात्र-छात्राओं, एक दर्जन सेवानिवृत्त शिक्षकों, दो दर्जन समाजसेवियों को विधायक मिथलेश तिवारी और अनुरंजन मिश्रा द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि शिक्षा से राष्ट्र का निर्माण होता है। हमारे देश की बेटियां और बेटे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी छात्रों को दिया जाना बहुत जरूरी है। भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र ने कहा कि शिक्षक शिक्षा से समाज को जोड़ने और संस्कार देने का मुफ्त में काम करते हैं। सेवा समाप्त कर चुके शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…