परवेज अख्तर/सिवान : महिला हेल्पलाइन में सोमवार को दो सदस्यीय टीम जांच को पहुंची। इसका नेतृत्व एडीएम अनीशा ने किया। उनके साथ डीपीओ और मेडिकल टीम के सदस्य भी थे। मामले में जिलाधिकारी रंजीता ने बताया कि यह एक रूटीन जांच थी। संवासिनों के स्वास्थ्य जांच साथ ही अल्पावास में उन्हें कोई परेशानी ना हो इसकी भी जांच की गई। डीएम ने बताया कि अब अल्पावास में प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को मेडिकल टीम संवासिनों के स्वास्थ्य की जांच करेगी ताकि अगर उन्हें कोई परेशानी हो तो उसका समय पर इलाज किया जा सके। डीएम ने बताया कि उन्होंने सिविल सर्जन संग इसके लिए बैठक कर मेडिकल टीम के गठन का निर्देश दिया था। संवासिनों के चेचक संबंधी बीमारी के बारे में बताया कि छपरा से आई दो संवासिनों को चेचक की शिकायत थी जो अभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वहां आरटीओ को भी चेचक की शिकायत थी लेकिन वह भी पूरी तरह से स्वस्थ है। अल्पावास में रह रहीं सारी संवासिनों को फिलहाल कोई परेशानी नहीं है। इस दौरान एडीएम, डीपीओ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…