Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रमजान के चौथे जुमे पर नमाज अदा कर मांगी सलामती की दुआ

परवेज अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में शुक्रवार की दोपहर रमजान के चौथे जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान नमाजियों ने अमन चैन एवं भाइचारे की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के लिए बच्चों से बूढ़े काफी संख्या में नमाजी समय के पूर्व ही मस्जिदों में पहुंच गए थे तथा निर्धारित समय पर एक साथ नमाज अदा की। इसको लेकर नमाजियों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं मस्जिदों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ज्ञात हो कि शहर के बड़ी मस्जिद, रजिस्ट्री कचहरी मस्जिद, मखदुमस सराय, गोसुलवारा मस्जिद, दरबार मस्जिद, ग्यारहवीं मस्जिद, नवलपुरा, पुरानी किला, इस्लामिया हाईस्कूल मस्जिद, महादेवा, चकिया सहित सभी मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ देखी गई। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में महाराजगंज शहर के पुरानी मस्जिद जामा मस्जिद, पटेढ़ा मस्जिद, नई मस्जिद, अफराद, टेघड़ा मस्जिद, हजपुरवा, मैरवा, कविता, इंग्लिश, दरगाह, छोटका मांझा, बड़कामांझा, तरवारा,दीनदयालपुर, उसुरी, चौकी हसन, दारौंदा, भीखाबांध, सतजोड़ा, रुकुंदीपुर, बड़हरिया, फखरुद्दीन पुर, कुवही, लौवान, मुर्गिया टोला, यमुनागढ़, लकड़ी दरगाह, पहाड़पुर, भगवानपुर, ब्रह्मस्थान, मोरा मैरी, भीखमपुर, सरेयां, बिठुना, चौरासी, बसंतपुर, बसांव, शहरकोला, शेखपुरा, कन्हौली, गोरेयाकोठी, शेखपुरा, महम्मदपुर, दुधरा, नबीगंज, लखनौरा, डुमरा, मदारपुर, ख्वासपुर, हसनपुरा, शेखपुरा, रजनपुरा, जीरादेई, अकोल्ही, जामापुर, चांदपाली, ठेपहां, नौतन, मुरारपट्टी, सिसवन, चैनपुर मुबारकपुर, भीखपुर, ग्यासपुर, आंदर, असांव, हुसैनगंज, बड़रम, गोपालपुर, हथौड़ा, मचकना, फरीदपुर, सिधवल, पचरुखी, जसौली, मखनुपुर, गुठनी, दरौली समेत अन्य जगहों पर रमजान के चौथे जुमे की नमाज अदा की गई।

मस्जिदों में किए गए थे पुख्ता इंतजाम

रमजान के जुमे की नमाज को लेकर विभिन्न मस्जिदों में पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मस्जिदों के आसपास की सफाई, नमाजियों के बैठने के लिए कालीन, दरी की व्यवस्था, हाथ-पैर धोने के लिए पानी तथा धूप से बचने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की गई थी। वहीं विभिन्न मस्जिदों के पास शांति व्यवस्था को ले पुलिस भी गश्त करती रही।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026