Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान शहाबुद्दीन की धरती, यहां से उनकी पत्नी लड़ेंगी चुनाव : भाई वीरेंद्र

डीएम व एसपी की पोस्टिंग सरकार रिश्वत लेकर कर रही है

परवेज़ अख्तर/सिवान :- सिवान शहाबुद्दीन की जन्म भूमि है और कर्म भूमि भी। इसलिए यहां से राजद की तरफ से उनकी पत्नी हिना शहाब ही आगामी लोक सभा का चुनाव लड़ेंगी और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें जीत दिलाने के लिए अभी से ही एड़ी चोटी एक कर चुके हैं। यह बातें शनिवार को सर्किट हाउस में मनेर से राजद विधायक सह निवेदन समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मै निवेदन समिति का अध्यक्ष हूं इसलिए हर जिले का दौरा कर रहा हूं। बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है आए दिन अपराध हो रहे हैं, हत्या करना आम बात हो गयी है सूबे के मुखिया नीतीश कुमार रोज झूठ बोलते जा रहे है। अभी तक उन्होंने 38 घोटाले किए हैं उन्होंने जेल जाने के डर से बीजेपी के गोद में चले गए हैं नहीं तो आज वह जेल में होते। उन्होंने दूसरी ओर कहा की दहेज प्रथा कांग्रेस के सरकार में ही लागू हो चुकी थी। अगर सामाजिक कुरीतियों के प्रति इतनी ही सरकार गंभीर है तो मुख्यमंत्री पहले अपने बेटे की शादी बिना दहेज के करके दिखाएं। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की बालू नहीं तो कोई भी विकास नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाई वीरेंद्र

जनता की अदालत में मोदी जी पकड़े गए हैं जनता उनको छोड़ने वाली नहीं है। उन्होंने बिहार सरकार के मंत्रियों पर हरेक जिले में पहुंच कर रुपयों की वसूली करने का आरोप लगाया। साथ ही ट्रांसफर पोस्टिंग में भी रिश्वत लेने का आरोप सरकार पर लगाया। उन्होंने कहाकि जो पैसा देगा वह डीएम-एसपी बनाया जा रहा है। महागठबंधन सरकार बनने के बाद घोटाले की जांच कर के सभी को जेल भेजने का काम होगा। इस मौके पर राजद  जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, अफजल इकबाला उर्फ सना, उमेश प्रसाद सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026