✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के विभिन्न पदों के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे।जिला प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने बताया कि गुरुवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व निदेशक मंडल के सदस्य पद के लिए कुल 24 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
इसमें अध्यक्ष पद के दो, उपाध्यक्ष पद के चार तथा निदेशक पद के लिए ग्रुप बी के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति कोटि के दो, पिछड़ा वर्ग के तीन, अति पिछड़ा वर्ग कोटि के पांच, सामान्य कोटि के चार, पिछड़ा वर्ग कोटि प्रोफेशनल के एक, ग्रुप सी के तहत अति पिछड़ा वर्ग कोटि के दो तथा ग्रुप डी के तहत सामान्य कोटि के एक उम्मीदवार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कुल 396 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें ग्रुप ए के 293, ग्रुप बी के 320, ग्रुप सी के 51 व ग्रुप डी के 25 मतदाता शामिल हैं।एसडीओ ने बताया कि तीन उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित कर दिए गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…