✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
एडीजे 5 प्रतिभा सिंह की अदालत ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कॉपरेटिव के तत्कालीन चेयरमैन रामायण चौधरी सह रामायण यादव की अग्रिम जमानत याचिका को न्यायालय ने सुनवाई के पश्चात खारिज कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में जिला प्रशासन के आदेश पर नगर थाना द्वारा मार्च में प्राथमिकी कांड संख्या 123/ 23 दर्ज कराई गई थी ।उक्त मामले में रामायण चौधरी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका जिला न्यायाधीश की अदालत में दाखिल किया गया था।
जिला न्यायाधीश की अदालत से मामला स्थानांतरित होकर एडीजे 5 प्रतिभा सिंह की अदालत में आया हुआ था। मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शंभू सिंह ने बहस किया था। सुनवाई के पश्चात मामले में 3 मई को आदेश होना था किंतु अधिवक्ता के निधन के कारण न्यायिक कार्य नहीं होने की वजह से आदेश लंबित रहा। बताया जाता है कि मंगलवार को न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के पश्चात रामायण यादव की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…