परवेज अख्तर/गोपालगंज:- गोपालगंज ई रिक्शा वालों से स्टैंड टैक्स के नाम पर अवैध वसूली का मामला और जोर पकड़ता हुआ नजर आ रहा है दरअसल कुछ दिन पहले ई-रिक्शा संगठन द्वारा अवैध वसूली को लेकर प्रदर्शन किया गया था और जिला प्रशासन से अवैध वसूली के खिलाफ आदेश जारी करने की मांग की गई थी कि परंतु अभी तक किसी तरह का सरकारी आदेश जारी नहीं होने के कारण ई रिक्शा चालकों में असंतोष व्याप्त है और उनके साथ लोजपा के नेता विनय दुबे भी इस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं आज अनुमंडल पदाधिकारी को दूबारा आवेदन देते हुए संगठन ने जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है कि अगर 4 ,9, 2020 तक प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया जाता है तो यह संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…