परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय बैकुंठपुर परिसर में मंगलवार को बैकुंठपुर के दर्जनों पंचायतों के बाढ़ पीड़ितो ने अबतक छ:हजार का राशि व राहत राशि सुची में हेरा फेरी सहित अन्य सुविधाएँ प्राप्त नहीं होने पर अंचलाधिकरी बैकुंठपुर का घेराव किया । जिसमें मौके पर पहुंचकर जिला पार्षद रविरंजन कुमार उर्फ विजय बहादुर यादव ने बाढ़ पीड़ितो का पक्ष लेते हुए सीओ बैकुंठपुर के समक्ष राशि का अबिलम्ब भुगतान करनें की मांग की।
तत्पश्चात सीओ ने जिला पार्षद के मांगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए एक सप्ताह के समयाअवधि में पुरा करनें का आश्वासन दिया।साथ ही जिला पार्षद ने बाढ़ पीड़ितो को भरोसा दिलाया कि अगर सीओ व जिला प्रशाशन द्वारा एक सप्ताह के समय में सभी को राशि नहीं मिला तो लाँकडाउन का ख्याल रखते हुए तमाम बैकुंठपुर के बाढ़ पीड़ितो संग बैकुंठपुर अंचल मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धारणा दी जाएंगी ।।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…