Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विधानसभा चुनाव के नामांकन की तैयारी अंतिम चरण में

परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के लिए 9 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 10 से 16 अक्टूबर तक नामांकन होगा। महाराजगंज एवं गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का नामांकन अनुमंडल कार्यालय में किया जाएगा। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीओ रामबाबू कुमार तथा गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के लिए डीसीएलआर प्रवीण कुमार को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। नामांकन के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरे अनुमंडल कार्यालय में बैरिकेडिग की गई है। नामांकन अवधि तक किसी बाहरी व्यक्ति के आने पर प्रतिबंध रहेगा। एसडीओ ने बताया कि नामांकन कार्य के लिए चुनाव आयोग के गाइड लाइन को पूरी तरह लागू किया जाएगा। यदि किसी प्रत्याशी द्वारा गाइड लाइन का उल्लंघन किया जाता है तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सभी को मास्क लगाना तथा शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। मुख्य गेट पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। प्रत्याशियों की जांच के बाद ही कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति होगी।

मतदान के दो दिन पहले सभी मतदान केंद्र होंगे सैनिटाइज

विधानसभा चुनाव को ले इस बार पहली बार कोविड 19 के गाइडलाइन में मतदान होगा। इस संबंध में बीडीओ नंद किशोर साह ने कहा कि महाराजगंज प्रखंड के कुल 210 मतदान केंद्रों को मतदान के दो दिन पहले सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान कर्मियों को भी गाइडलाइन का पालन करना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026