परवेज़ अख्तर/सिवान:
मतदाता जागरुकता अभियान को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत में सेविकाओं ने गुरूवार को समाहरणालय परिसर में रंगोली बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया। रंगोली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मतदान अधिकार के साथ कर्तव्य भी है। मतदान करना भारतीय नागरिक होने का सही प्रमाण है। इस अवसर पर मौजूद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने कहा कि रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करना एक बेहतर प्रयास है।
उन्होंने कहा कि वोट प्रतिशत बढ़े इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सदर सीडीपीओ ने कहा कि वोट करना सभी का पहला अधिकार है। इसे किसी भी हालत में नहीं भूलें। सेविकाओं द्वारा अपने- अपने पोषक क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान डीआरसीसी की प्रभारी प्रबंधक सुनीता शुक्ला ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाती हुई व मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…