Categories: पटना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने की अगवानी

पटना: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंच गये हैं। पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महामहिम ने राष्ट्रपति की अगवानी की.इसके बाद स्टेट हैंगर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। महामहिम के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर कई नेता मौजूद रहे। एयरपोर्ट से वे सीधे राजभवन गये। वे 22 अक्टूबर को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आज शाम राजभवन में आयोजित पटना हाईकोर्ट के जजों के साथ हाई-टी में भी राष्ट्रपति शामिल होंगे। 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में राष्टपति मुख्य अतिथि होंगे।विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति बोधि वृक्ष भी लगाएंगेऔर शताब्दी वर्ष स्तम्भ का भी शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के आवास पर आयोजित डिनर पार्टी में भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। अगले दिन 22 अक्टूबर को वे पटना महावीर मंदिर व पटना सिटी गुरूद्वारा भी जायेंगे। इसके बाद वे 11 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026