Categories: पटना

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षापात से अररिया में आफत, जोगबनी समेत सीमाई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

पटना: नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी वर्षापात के कारण जोगबनी समेत सीमाई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। नेपाल के विराटनगर से लेकर जोगबनी तक का इलाका जलमग्न हो गया है। नेपाल में बहने वाली नदियां कोसी, महाकाली सहित अन्य दूसरी पहाड़ी नदियां उफान पर हैं। कोसी नदी में बढ़े जलस्तर के कारण वीरपुर के कोसी बैरेज के 42 फाटक को खोल दिया गया है,जहां से 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। अचानक जोगबनी शहर और घरों में पानी प्रवेश कर जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया और लोग ऊंचे स्थानों या सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। जोगबनी का टिकुलिया बस्ती, पटेलनगर सहित मुख्य सड़कों पर पानी का तेज बहाव हो रहा है।

जोगबनी से सटे नेपाल के सीमाई इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात ने कहर का रूप ले लिया है। दुहबी पावर ग्रिड में पानी घुस जाने कार्य के कारण विद्युत सेवा को अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दिया गया है। फलस्वरूप विराटनगर सहित इस वितरण केंद्र से सभी फीडर को बिजली आपूर्ति रोक दी गई है वही विराटनगर-धरान मुख्य सड़क मार्ग पर पानी के तेज बहाव को लेकर यातायात को पूर्ण रूप से ठप कर दिया गया है।बारिश और खराब मौसम के कारण बिराटनगर से उड़ान सेवा भी प्रभावित हो गया है।नेपाल सरकार ने जोगबनी से सटे विराटनगर को हाई अलर्ट पर रखा है।

सीमावर्ती साहिब जोगबनी में अचानक पानी के प्रवेश कर जाने से हालात बिगड़ने लगे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हो रहा है सुरक्षित ठिकाना ढूंढ कर परिवार के साथ पलायन करने को मजबूर हैं। अररिया जिला में बहने वाली परमान, बकरा,नूना, रतवा सहित अन्य पहाड़ी नदी और धार का जलस्तर अचानक बढ़ गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026