मैरवा

प्राचार्य के साथ छात्रों की वार्ता विफल तालाबंदी जारी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के हरिराम महाविद्यालय में सोमवार को प्राचार्य के साथ छात्र राजद की वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। इसको लेकर चौथे दिन भी तालाबंदी जारी रही। इस कालेज के छात्र सभी विषयों में शिक्षण कार्य की व्यवस्था करने शिक्षकों को नियमित विद्यालय आने और कक्षा संचालन करने की मांग को लेकर तालाबंदी कर आंदोलन पर हैं। छात्रों ने कॉलेज के भौतिकी एवं रसायन विभाग में तालाबंदी कर रखी है। तालाबंदी के चौथे दिन सोमवार को प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह और छात्र राजद नेता अशोक कुमार राम के नेतृत्व में छात्र राजद प्रतिनिधिमंडल के साथ ताला खुलवाने को लेकर वार्ता हुई, लेकिन छात्र अपनी जिद पर अड़े रहे। प्राचार्य का कहना था कि इस कालेज में जब सभी विषयों के शिक्षक ही नहीं है तो सभी विषयों में शिक्षण की व्यवस्था कैसे की जाएगी। वहीं छात्रों का कहना था कि जिस विषय के शिक्षक हैं उस विषय में भी नियमित कक्षा संचालन क्यों नहीं होता है। छात्रों ने प्राचार्य से कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए वे वीसी से फोन पर बात करें। शाम 4 बजे तक ताला नहीं खुला और छात्र नारेबाजी कर कॉलेज प्रशासन विरोध जताते रहे। छात्र राजद नेता अशोक कुमार राम ने कहा कि जिस विषय के शिक्षक हैं उस विषय की नियमित पढ़ाई की गारंटी प्राचार्य को देनी होगी तभी तालाबंदी समाप्त होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026