परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक आफ इंडिया के समीप एनएच 227 ए पर अज्ञात बस की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल हो गया। स्थाानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ निवासी परमा प्रसाद के पुत्र प्रितम विकास गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रीतम विकास गुप्ता शनिवार की दोपहर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था।
इस दौरान बैंक आफ इंडिया के समीप एनएच 227 ए पर अज्ञात बस से धक्का लगने से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…