सिसवन: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर गंगपुर स्थित थाना मोड़ के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। मृतक की पहचान भागर गांव निवासी हीरा राम के पुत्र उमेश राम के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया गया कि सिसवन-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर गंगपुर हिलावान बाबा के समीप ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात की रात एक युवक का शव सड़क किनारे देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को सिसवन रेफरल अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार युवक के शरीर पर कहीं भी चोट का निशान नहीं था।

एक तरफ पुलिस जहां इसे सड़क दुर्घटना मान रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रामीण युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंकने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। ग्रामीण ने बताया कि मृतक उमेश राम किसी थ्रेसर मशीन पर रहकर गेहूं की दवनी करने का काम करता था। शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान घटना हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। इधर युवक की मौत के बाद पत्नी मीना देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतक को पांच बच्चे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024