Categories: छपरा

कंप्यूटर के CPU में अंग्रेजी शराब ले जाते निजी स्कूल के शिक्षक गिरफ्तार

सारण :- पानापुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने कम्प्यूटर के सीपीयू के अंदर अंग्रेजी शराब ले कर आते हुए एक निजी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, शिक्षक की बाइक के सीट के नीचे से भी भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. गिरफ्तार शिक्षक की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी श्री भगवान सिंह का पुत्र जयराम कुमार के रूप में हुई है जो महम्मदपुर गांव में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के नाम से निजी विद्यालय चलाता है बताया जाता है कि उक्त शिक्षक द्वारा मोटरसाइकिल के अंदर विशेष जगह बनाकर एवं कंप्यूटर के सीपीयू में भरकर हमेशा ही यूपी से शराब लाया करता था.

इस बात की भनक पुलिस को लग चुकी थी. पानापुर पुलिस कई बार उसे रंगे हाथों पकड़ने का प्रयास कर चुकी थी लेकिन हर बार वह धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो जाता था.इस बार फिर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि वह शराब लाने के लिए यूपी गया हुआ है .तभी से पुलिस उसके फिराक में थी और गुरुवार को जैसे ही वह शराब से भरी मोटरसाइकिल और कंप्यूटर का सीपीयू लेकर अपने विद्यालय पहुंचा, पुलिस ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026