Categories: छपरा

छपरा: 2 सप्ताह से ज्यादा खांसी और बुखार होने पर टीबी की जाँच जरूरी

  • जिला यक्ष्मा केंद्र में हो रहा है टीबी रोगियों का इलाज
  • प्रखंड स्तर पर टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध

छपरा: टीबी को क्षय रोग के नाम से भी जाना जाता है। यह एक संक्रामक रोग है, जो जीवाणुओं के कारण होता है। इसमे मरीज को तीन सप्ताह से ज्यादा खांसी,बुखार विशेष तौर से शाम को बढने वाला बुखार,छाती में दर्द,वजन का घटना,भूख में कमी व बलगम के साथ खून आना लक्षण पाए जाते हैं । ऐसे लक्षणों के होने पर मरीज को तुरंत सरकारी अस्पतालों में टीबी की जॉंच करानी चाहिए। टीबी की जॉंच और इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त की जाती है।

प्रखंडों में हो रहा है टीबी मरीजों का इलाज:

सिविल सर्जन डॉ. सागर दुलाल सिन्हा ने बताया कि कि जिले में प्रखंड स्तर पर सभी पीएचसी में टीबी की जाँच व इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं। पहले से जिले में टीबी के मरीजों में कमी आई है। जब प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा जाता है। टीबी के 4 लक्षण प्राप्त होते हैं । जैसे कफ, फीवर, वजन घटना, रात में पसीने होना । इन सभी लक्षणों के होने पर मरीजों की टीबी की जाँच की जाती है ।

बलगम की सीबीनॉट से जांच की जाती है:

जो मरीज पहले से दवा खाये रहते हैं उनकी बलगम की सीबीनॉट से जांच की जाती है । इस जांच से एमडीआर-टीबी यानी मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट टीबी का पता चलता है जिससे मरीजों के इलाज में सहूलियत होती है । टीबी शरीर के कई हिस्सों में हो सकता है जैसे छाती, फेफड़ों, गर्दन, पेट, आदि । टीबी का सही समय पर जाँच होना बहुत ही आवश्यक होता है । तभी हम इस घातक बीमारी से बच सकते हैं । टीबी उन्मूलन में प्राइवेट डॉक्टर भी सहयोग कर रहे हैं। टीबी उन्मूलन में प्राइवेट डॉक्टर मरीजों को इलाज के साथ उनके कोर्स को पूर्ण करने के लिए भी मरीज को प्रेरित करें।

पोषण योजना बन रही मददगार :

टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पोषण के लिए 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाने वाली निक्षय पोषण योजना बड़ी मददगार साबित हुई है। नए मरीज मिलने के बाद उन्हें 500 रुपये प्रति माह सरकारी सहायता भी प्रदान की जा रही है। यह 500 रुपये पोषण युक्त भोजन के लिए दिया जा रहा है। टीबी मरीज को 6 महीने तक दवा चलती है। इस अवधि तक प्रतिमाह पांच 500-500 रुपये दिए जाते हैं ।

ये हैं टीबी बीमारी का प्रारंभिक लक्षण :

  • 15 दिन या इससे अधिक दिनों तक लगातार खांसी या बुखार रहना
  • बलगम में खून आना
  • एक माह या इससे अधिक दिनों तक सीने में दर्द रहना
  • लगातार शरीर वजन कम होना एवं कमजोरी महसूस होना
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026