Siwan News

प्रियंका बनी लकड़ी नबीगंज की प्रखंड प्रमुख

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख का चुनाव डीपीआरओ श्रीनिवास कुमार की मौजूदगी तथा महाराजगंज एसडीओ मंजीत कुमार के देखरेख में कराया गया। इसमें 17 बीडीसी सदस्यों में 10 ने भाग लिया। 10 बीडीसी सदस्यों ने प्रमुख पद की उम्मीदवार प्रियंका देवी के पक्ष में मतदान किया, जबकि विरोधी दूसरा खेमे उषा देवी और उनके शेष बीडीसी सदस्य चुनाव में भाग नहीं लिए, जिससे नए प्रमुख के रूप में प्रियंका देवी प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। प्रियंका देवी के पक्ष में मतदान करने वाले बीडीसी सदस्य रीता देवी,नूर महम्मद, गीता देवी, मंजू देवी, कांति देवी, कलावती देवी, सुशीला यादव,चंदा देवी, रामवचन ठाकुर भाग लिए। निर्वाचन के बाद महाराजगंज एसडीओ मंजीत कुमार ने प्रियंका देवी को प्रमाण पत्र देकर तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद सदन से बाहर निकलते ही प्रखंड प्रमुख के समर्थकों ने विजय चिह्न दिखा खुशी का इजहार किया। प्रमुख खेमा में खुशी का माहौल रहा। प्रियंका की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह, ब्रजेश सिंह, सुरेंद्र यादव, मैनेजर यादव, शिव कुमार कुशवाहा, हरि किशोर राय, पूर्व मुखिया शंकर मांझी, शंभू साह, संजय सिंह, वीरबहादुर सिंह, पूर्व बीडीसी नरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, अशोक सिंह आदि ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा खुशी का इजहार किया। वहीं विजयी होने पर प्रमुख प्रियंका देवी ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रखंड का विकास ही प्राथमिकता है। सभी के साथ मिलजुलकर क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन रहा अलर्ट

लकड़ी नबीगंज प्रखंड प्रमुख चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को ले प्रशासन अलर्ट रहा। गोरेयाकोठी, नबीगंज समेत विभिन्न थानों की पुलिस गश्त करती रही। एसएसपी संजय सिंह, नबीगंज ओपी प्रभारी रवींद्रपाल, पुलिस अवर निरीक्षक बाल्मिकी सिंह, एसआई केदार प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह, बीएओ केदार समेत भगवानपुर, महाराजगंज, गोरेयाकोठी, जामो के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026