Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घटिया सामग्री से पुलिया निर्माण को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के सिकटिया गंडक नहर पुल से नंदपुर गांव जाने वाली सड़क और पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम पुलिया के पास विरोध प्रदर्शन किया तथा ठेकेदार तथा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। 12 सौ मीटर 86 लाख से अधिक रुपये की लागत राशि से नव निर्माण कार्य संवेदक विजय राय द्वारा कराया जा रहा है। शुक्रवार की शाम इस रास्ते से गुजर रहे जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने पुल निर्माण में पत्थर और घटिया बालू सीमेंट का प्रयोग करते देखा तो सभी आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य को रोक दिया। आक्रोशित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों का कहना था कि संवेदक अपने मनमाने ढंग से सरकारी नियमों का उल्लंघन कर कार्य करा रहा है जो नियम विरुद्ध है। हंगामा की सूचना पर ग्रामीण कार्य प्रमंडल महाराजगंज के कार्यपालक अभियंता सुरेश दास मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह से वार्ताकर हर हाल में त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह और पप्पू सिंह, बृजेश सिंह, शंकर मांझी,शंभू साह, बीडीसी सदस्य नूर मोहम्मद, बीडीसी सदस्य रामबचन ठाकुर, पूर्व प्रमुख संजय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह, संजय सिंह, आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026