Siwan News

शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़ी तत्कालीन जेल अधीक्षक ने कोर्ट में कहा शहाबुद्दीन ने किया था मेरे साथ मारपीट

परवेज़ अख्तर/सीवान- जेल के अंदर चल रहे विशेष अदालत में एसीजेएम तीन मनोज कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय में जेल अधीक्षक के साथ शहाबुद्दीन द्वारा किये गये मारपीट के मामले में तत्कालीन जेल अधीक्षक शिवेद्र प्रियदर्शी ने गवाही दी है। बताते चले कि 23 जून 2011 को यूपी के बलिया से दो अपराधी स्थानानंतरित होकर सीवान जेल में आये थे। उसी समय रूस्तम खान व शंकर दास जेल अधीक्षक के पास आकर कहे कि इन्हे वार्ड नंबर 15 में भेजा जाये।

ये भी पढ़े- शर्मनाक: बेटी की हत्या कर पिता ने शव को कब्रिस्तान में दफनाया


इस पर जेल अधीक्षक ने कहा कि पहले इनका स्वास्थ्य जांच होगा। उसके बाद वार्ड नंबर पांच में भेजा जायेगा। दूसरे दिन कही अन्य वार्ड में भेजने का प्रवधान है। इस पर शहाबुद्दीन अपने समर्थकों के साथ जेल अधीक्षक के साथ गाली गलौज व मारपीट की। इसकी जानकारी विशेष अभियोजक जयप्रकाश सिंह ने दी है। गवाह तत्कालीन जेल अधीक्षक शिवेद्र प्रियदर्शी का जिरह बचाव पक्ष के अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने किया। अन्य चार मामलों में आंशिक सुनवायी की गयी। वीडियों क्रांफेंसिग के माध्यम से शहाबुद्दीन की पेशी हुयी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026