Siwan News

सीवान में उत्पाद विभाग ने शराब से लदे दो कंटेनरों किया जब्त, 34 लाख रुपये की शराब

सिवान न्यूज़– बिहार में होली से पहले शराब की तस्करी लगातार जारी है। इस कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने सीवान से शराब के दो कंटेनर पकड़ा है। सीवान में शराब बरामदगी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। उत्पाद विभाग की टीम ने देसी और विदेशी शराब से लदे दो कंटेनरों को जब्त किया साथ ही दोनों चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया। जब्त की गई शराब करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की मदद से उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसीकरी के पास ये कार्रवाई की। उत्पाद भिभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब लेकर तीन कंटेनर सीवाना आ रहे हैं। इसी दौरान चेकिंग के दौरान 2 कंटेनर जब्त कर लिये गये। मालूम हो कि गुरूवार को ही गोपालगंज में भी शराब की खेप पकड़ी गई थी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026