Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोरोना संक्रमण को ले सभी धार्मिक आयोजनों पर जुलूस व बाजे पर प्रतिबंध

परवेज़ अख्तर/सिवान :- कोरोना संक्रमण को ले प्रशासन ने सभी धार्मिक आयोजनों पर जुलूस व बाजे पर प्रतिबंध लगा दी है। रविवार को मोहर्रम को ले शांति व्यवस्था कायम रखने तथा सरकार के आदेशों का पालन करने सुनिश्चित कराने को ले जगह-जगह प्रशासन गश्त करता रहा। काफी संख्या में पुलिस गश्त करती रही। महाराजगंज में एसडीओ रामबाबू कुमार, बीडीओ नंदकिशोर साह, थानाध्यक्ष दयानंद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर गश्त करते रहे। वहीं लकड़ी नबीगंज बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी, ओपी प्रभारी कुंजबिहारी राय, सीओ अजय कुमार ठाकुर गश्त करते रहे।

वहीं हसनपुरा में बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह, सीओ प्रभात कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गश्त करते रहे। गुठनी के धनौती में बना 125 फीट का ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा जीबी नगर के डीके सारंगपुर में हिदू-मुस्लिम द्वारा बनाया गया ताजिया आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर छोटे-बड़े ताजिया बनाए गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026